madhushree publication
The 48 Laws Of Power (Hindi) शक्ति के 48 नियम By Robert Greene रॉबर्ट ग्रीन Hindi
The 48 Laws Of Power (Hindi) शक्ति के 48 नियम By Robert Greene रॉबर्ट ग्रीन Hindi
Couldn't load pickup availability
यह बेस्टसेलिंग पुस्तक उन लोगों के लिए है जो शक्ति या सत्ता हासिल करना चाहते हैं, शक्ति को समझना परखना चाहते हैं, या शक्ति से स्वयं को सुरक्षित रखना चाहते हैं।
नैतिक सीमाओं से परे, चतुराई और कठोर यथार्थ से भरी यह प्रभावशाली रचना सत्ता के तीन हज़ार वर्षों के इतिहास को संक्षेप में, स्पष्ट रूप से समझाते हुए 48 नियमों में समेटती है। विषय-वस्तु की तरह ही इसकी प्रस्तुति भी अत्यंत आकर्षक है। यह बेबाक रचना शक्ति के सिद्धांतों को उनके वास्तविक, बिना किसी लाग-लपेट के सामने लाती है और मैकियावेली, सुन-त्जू, कार्ल वॉन क्लॉज़विट्ज़ तथा अन्य महान विचारकों की दार्शनिक धाराओं का समन्वय करती है। कुछ नियम सावधानी चाहते हैं (“नियम 1: अपने वरिष्ठ से आगे निकलने की कोशिश न करें”), कुछ गोपनीयता (“नियम 3 अपने इरादे गुप्त रखें”) और निर्दयी बनने की सलाह देते हैं (“नियम 15 अपने शत्रु को पूरी तरह निष्क्रिय कर दें”)। आपको ये नियम पसंद आएँ या न आएँ, परंतु इन सभी का वास्तविक जीवन की अलग-अलग परिस्थितियों में उपयोग तो होता है। ये नियम रानी एलिज़ाबेथ प्रथम, हेनरी किसिंजर, पी. टी. बार्नम और अन्य मशहूर लोगों की रणनीतियों के उदाहरणों के माध्यम से समझाए गए हैं और ये हर उस पाठक को आकर्षित करेंगे जो शक्ति या सत्ता हासिल करना चाहता है, उसे समझना-परखना चाहता है या उससे स्वयं की रक्षा करना चाहता है।
“यदि शक्ति या सत्ता प्राप्त करना ही आपका अंतिम लक्ष्य है, तो यह पुस्तक आपके लिए ही है।”
द टाइम्स
“आधुनिक मैकियावेलियों के लिए अनिवार्य नियम !”
द एक्सप्रेस
Share

Subscribe to our emails
Be the first to know about new collections and exclusive offers.